-->

मुहावरों का वाक्यों । HSLC make sentence in Hindi

 

1) अंग-अंग ढीला होना - (बहुत थक जाना) - बस, मुझसे काम नहीं होता, मेरा अंग अंग ढीला हो रहा है।
2) अंगुठा दिखाना - (देने से साफ इन्कार करना) - इस मुसीबत में बड़े भाई ने अंगुठा दिखा दिया। [2016, 2020]
3) अंधे की लकड़ी - (एकमात्र सहारा) - यह छोटी सी दूकान ही मेरे लिए अंधे की लकड़ी है। [2016]
4) अक्ल पर पत्थर पड़ना - (कुछ समझ में न आना) - तुमको वहाँ जाने से कितनी बार रोका गया, पर तुम्हारी अक्ल पर पत्थर पड़े हुए हैं, तुम समझते ही नहीं।
5) अगर-मगर करना - (टालमटोल करना) - देखो मित्र, मेरे पैसे दे दो, अगर-मगर मत करो।
6) अपना उल्लू सीधा करना (अपना काम निकालना) - तुम मीठी-मीठी बातें करके अपना उल्लू सीधा करना चाहते हो।
7) अंगारे बरसना - (अत्यन्त क्रोध से देखना) - अभिमन्यु की वर्बरतापूर्ण मृत्यु को सुनकर अर्जुन की आँखें अंगारे बरसाने लगीं।
8) अक्ल का दुश्मन - (मूर्ख) - रमेश तो अक्ल का दुश्मन है, कुछ समझता ही नहीं।
9) आग में घी डालना - (झगड़ा बढ़ाना) - राम बात यहीं समाप्त करो और क्यों आग में घी डाल रहे हो।
10) ईंट का जवाब पत्थर से देना - (दुष्ट के साथ दुष्टता करना) - बदमाश को तो ईंट का जवाब पत्थर से ही देना चाहिए।
11) ईद का चाँद होना - (बहुत दिनों के बाद दिखाई देना) - तुम्हरी शादी क्या हुई, तुम तो ईद का चाँद हो गये।
12) आग बबूला होना - (गुस्से से लाल होना) - रिया। जरा सी बात में ही आग बबूला हो जाती हो।
13) कलम तोड़ना - (लिखने में सबको पीछे छोड़ ना) - सुरदास जीने, श्रीकृष्ण के रूप के वर्णन में कलम तोड़ दी।
14) खून का प्यासा - (जानी दुश्मन) - वे दोनों आजकल एक-दुसरे के खून के प्यासे बने हुए हैं।
15) किताबी-कीड़ा - (हर समय पढ़ाई में लगे रहने वाला) - तुम तो आजकल किताबी कीड़ा बन गये हो।
16) किताब का कीड़ा होना - (हर समय पढ़ाई करना) - सीता तो आजकल किताब का कीड़ा होना गया है। [2020]
17) कोल्हू का बैल - (लगातार काम में लगे रहना) - कोल्हू का बैल बन कर भी आज तक कुछ कमा नही पाये।
18) खाक छानना - (दर-दर भटकना) - रोहन ने नौकरी के लिए खाक छान मारी, फिर भी नौकरी नहीं मिली।
19) खून खौलना - (जोश आना) - देश पर आक्रमण होते देख किसका खून नहीं खौलता।
20) काला अक्षर भैंस बराबर - (बिल्कुल अनपढ़) - वह क्या पढ़ेगा, उसके लिए वह तो काला अक्षर भैस बराबर है।
21) छप्पर फाड़कर देना - (अचनाक धन आ जाना) - जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है।
22) हाथ धोना - (खो देना) सोच समझकर काम करो, नहीं तो किसी दिन नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
23) इंट से ईंट बजाना - भारतीय सैनिकों ने शत्रु सेनाकी ईंट से ईंट बजा दी।
24) सुरज को मशाल दिखाना - दिनेश महेशबाबु को ज्ञान दे रहा है। यह तो वही बात हुई सुरज को मशाल दिखाना।
25) तु-तु मैं-मैं करना - तुम दोनों दोस्त होकर भी तु-तु मैं-मैं करते हो।
26) अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना - रहिम तुमने दस साल की पक्की नौकरी छोड़कर अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारी।
27) आँखें बदल जाना - खार्थी मित्र काम निकलने के बाद आँखे बदल देता है।
28) धड़ी समीप होना - सुरेश की माँ की अन्तिम घड़ी समीप आ गई।
29) श्रीगणेश होना - (शुभारंभ) - शुभ कार्य का श्रीगणश करने में देर नहीं लगाना चारिए।

Previous
Next Post »